क्या होता है लेबल
एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर एयरपोर्ट को कई कैटेगिरी, लेबल आदि में रखा जाता है। इसमें एक से पंद्रह लाख की क्षमता वाले एयरपोर्ट को लेबल-3 में रखा जाता है। जबकि, 15 लाख से अधिक यात्रियों वाले एयरपोर्ट को लेबल 2 में रखा जाता है। जबकि लेबल एक में दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई आदि बड़े एयरपोर्ट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वीकेंड पर आया वाहनों का रेला, 30 किमी तक रेंग-रेंगकर चले, टूरिस्ट की उमड़ी भीड़...देखें तस्वीरें
इस वित्तीय वर्ष में जौलीग्रांट एयरपोर्ट ने हवाई यात्रियों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यात्रियों की संख्या ने 15 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। इससे एएआई द्वारा एयरपोर्ट को लेबल दो का दर्जा दिया गया है। - प्रभाकर मिश्रा, निदेशक, एयरपोर्ट, देहरादून