फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यूनी बाजार में अक्सर लग रहा जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूनी। बाजार में आए दिन जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री अक्सर कई घंटे जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

त्यूनी बाजार से होकर ही वाहन पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तरकाशी जाते हैं। आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण अक्सर बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बाजार में वाहन रेंगते नजर आते हैं। बाजार में जाम के चलते राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोग कई बार इस संबंध में शासन प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। थानाध्यक्ष त्यूनी संदीप पंवार का कहना है कि बाजार में पार्किंग स्थल न होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारु रहे, इसके लिए बाजार में हमेशा पुलिस कर्मी मुस्तैद रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना वजह जाम लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें