फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रमा मिस फ्रेशर व आयुष मिस्टर फ्रेशर चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आगाज कार्यक्रम के तहत नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वहीं, पासआउट हो रहे छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान मिस फ्रेशर पारूल और मिस्टर फ्रेशर का खिताब रवि को दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नर्सिंग डिपार्मेंट मिश फ्रेशर पारुल और मिस्टर फ्रेशर नर्सिंग रवि, पैरामेडिकल डिपार्टमेंट से श्रद्धा मिस फ्रेशर जबकि आयुष मिस्टर फ्रेशर, यूआईएचएमटी में मिस फ्रेशर का ताज निशा व मिस्टर फ्रेशर का ताज आयुष्मान के सिर सजा। नर्सिंग डिपार्टमेंट से भारती मिस फेयरवेल तो शिवम मिस्टर फेयरवेल चुने गए। इस दौरान लोकगायक प्रह्लाद मेहरा, रूहान भारद्वाज, करिश्मा शाह, कैलाश कुमार, मनोज सामंत, भजन गायक, भाष्कर जोशी की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। कार्यक्रम में सीआईएमएस बोर्ड के डायरेक्टर डॉ. महेश कुडियाल, विजय रावत, त्रिभुवन सिंह चौहान, सीआईएमएस कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, कांति बल्लभ जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें