देहरादून। एसजीआरआर में चुनाव के दौरान दो बार विवाद की स्थिति बनी। पहली बार एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेता और समर्थक वोटिंग के दौरान भिड़ने लगे। मारपीट होती इससे पहले ही पुलिस ने स्थिति संभाल ली और एबीवीपी के छात्रों को पकड़कर पटेलनगर थाने ले गई। यहां कुछ भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कर दिया गया। इसके बाद जीत के जश्न के दौरान भी विवाद हो गया। जुलूस के दौरान कुछ छात्रों ने एक रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए। यहां पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिस कुछ छात्रों को थाने ले गई। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि समय रहते स्थिति काबू कर ली गई थी। मा.सि.रि.