फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: मालरोड के कुछ हिस्से तीन दिनों के लिए बंद, आने से पहले जरूप पढ़ें ये खबर

Wed, 21 Jun 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी

सार

एसडीएम मसूरी के निर्देश पर 20 जून रात से पिक्चर पैलेस से ग्रीन चौक तक, चिक चाॅकलेट से ग्रीन चौक और कैमल बैक के कुछ हिस्से से ग्रीन चौक तक तीन दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी शहर के मालरोड के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए मार्ग को तीन दिनों के लिए कई जगह बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को नगर पालिका को उक्त निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई कर दी गई है।

विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि एसडीएम मसूरी के निर्देश पर 20 जून रात से पिक्चर पैलेस से ग्रीन चौक तक, चिक चाॅकलेट से ग्रीन चौक और कैमल बैक के कुछ हिस्से से ग्रीन चौक तक तीन दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

बताया कि मालरोड के इस क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। लेकिन, वाहनों की आवाजाही से कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। भाजपा नेता एवं ग्रीन रेस्टोरेंट संचालक सतीश चंद्र ढौंढियाल ने कहा कि ग्रीन चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें