साहिया डिग्री कॉलेज के वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी व समाजशास्त्र विभागीय परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया के नवीन रुझान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अपनी राय व्यक्त की। प्रतियोगिता में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार व अंग्रेजी संकाय की अध्यक्ष रेखा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, अभिव्यक्ति की क्षमता और सोशल मीडिया के प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही आत्मविश्वास व संवाद कौशल विकसित होगा। इस अवसर पर याशिका, अंबिका, धीरज, राहुल, रियांशी, हेमंत, मानसी, मोनिका, आंचल, अमिता आदि उपस्थित रहे। संवाद