फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
मसूरी महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशू विद्या मंदिर इंटर काँलेज का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया ग
विज्ञापन
मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत पूज्य मां सर्वेश्वरी के जन्मोत्सव को विद्यालय के वार्षिकोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मां सर्वेश्वरी का जीवन परिचय, प्रेरक प्रसंग, शारीरिक एवं योग प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रयाल ने बताया कि विद्यालय में हर वर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। गांधी निवास सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल कहा कि वर्तमान में 800 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर परिषदीय परीक्षा-2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रबंधक मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें