फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67.81 लाख वोटर लिखेंगे पांच सांसदों की किस्मत

Thu, 06 Mar 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य की पांच लोकसभा सीटों में पांच साल में 11 लाख वोटर बढ़ गए हैं। 2009 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य में लगभग 56 लाख 82 हजार मतदाता थे।
विज्ञापन


31 जनवरी 2014 के अपडेट डाटा के मुताबिक अब मतदाताओं की संख्या लगभग 67.81 लाख है। सबसे चौंकने वाले आंकड़े हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद की कुछ विधानसभाओं में 30 से 33 हजार मतदाता पांच सालों में जुड़ गए हैं।

मैदान में बढ़े सर्वाधिक मतदाता
प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता ऊधमसिंहनगर के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़े हैं। मैदानी जनपदों में 35 फीसदी नए मतदाता जुड़े हैं। वहीं पहाड़ों में पांच फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सालों में 18 फीसदी वृद्धि में युवा मतदाताओं के अलावा वह विधानसभाएं हैं जो सिडकुल औद्योगिक  क्षेत्र से सटी हैं या फिर वहां मलिन बस्तियां हैं।

मतदाता वृद्धि के हाल
प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता 32 हजार रुद्रपुर में बढ़े
सबसे कम मतदाता वृद्धि गंगोत्री में 3 हजार की हुई
देहरादून के धर्मपुर, रायपुर और डोईवाला में 25 फीसदी वृद्धि
सर्वाधिक मतदाता वृद्धि ऊधमसिंह नगर, सबसे कम उत्तरकाशी

मतदाता संख्या में वृद्धि लोकसभा वर्ष 2009 वर्ष 2014 टिहरी गढ़वाल 10,39,582 12,76,589 पौड़ी गढ़वाल 10,53,032 12,02,944 अल्मोड़ा 10,24,743 12,06,148 हरिद्वार 12,88,813 15,57,229 नैनीताल 12,76,445 15,38,274
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें