I
IIकांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि वह एमडीडीए को कई बार अवगत करा चुके हैं, कि पुरानी तहसील में पार्किंग बनाने पर करीब एक साल पूर्व काम किया गया था, लेकिन एक साल से ऊपर होने के बाद भी आज तक वहां काम शुरू नहीं हो सका। राजीव गांधी कॉम्पलैक्स के पार्किंग का ठेकेदार पुरानी तहसील में बड़ी गाड़ियां खड़ी कर वसूली कर रहा है। इससे एमडीडीए को पार्किंग न बनने पर पैसों का नुकसान हो रहा है और जनता को पार्किंग न होने की वजह से बाजार में जाम लग रहा है। व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा कहना है कि जब एमडीडीए ने पार्किंग पास कर रखी है तो बनने में देर क्यों हो रही है। व्यापारी सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, सीटू राजवंशी, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल आदि मौजूद रहे। I