फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर राजाजी पार्क, वन विभाग के अधिकारी, वनकर्मी हुए सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर्व नजदीक आने के साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व संग वन विभाग के अधिकारी, वनकर्मी भी अलर्ट हो गए हैं। शिकारी टाइगर रिजर्व और वन विभाग के आरक्षित क्षेत्रों में दाखिल होकर उल्लुओं का शिकार न कर सकें, इसके लिए पूरे रिजर्व के सभी 10 रेंजों और वन विभाग के सभी रेंजों में गश्त को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

रिजर्व निदेशक ने वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने इलाकों में गश्त अभियान चलाएं, जिससे शिकारियों को मौके पर ही धर दबोचा जा सके। इसके लिए अफसरों के साथ ही आसपास के गांव के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। राजाजी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक बीडी सिंह ने बताया कि सिर्फ दिवाली पर ही नहीं, बल्कि बिना टाइगर रिजर्व प्रशासन की अनुमति के रिजर्व में दाखिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी ने भी निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएं।
प्रभागीय वनाधिकारी का कहना है कि यदि किसी भी रेंज से उल्लुओं के पकड़ने की शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई भी की जाएगी। दिवाली पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए उल्लुओं के पकड़ने की संभावनाएं बनी रहती हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग के अधिकारियों, वनकर्मियों की ओर से पूर्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई ऐसे शिकारी पकड़े गए जो उल्लुओं को पकड़ने के लिए दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

उल्लू भी एक सामान्य पक्षी
उधर, टाइगर रिजर्व के निदेशक बीडी सिंह का कहना है कि दिवाली पर उल्लुओं को पकड़कर तांत्रिक क्रियाओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। अन्य पक्षियों की तरह उल्लू भी एक सामान्य पक्षी हैं, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित श्रेणी के पक्षियों में शामिल है। यदि कोई भी व्यक्ति आरक्षित वन क्षेत्र में दाखिल होकर उल्लुओं को पकड़ने का काम करता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें