फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पहुंचा शाह का हाईटेक रथ, इसकी खूबियां हैं चौंकाने वाली

Sun, 13 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
parivartan yatra - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा के परिवर्तन यात्रा रथ रवाना करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। शाह दो यात्रा रथों को रवाना करने से पूर्व रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

Parivartan Yatra - फोटो : AmarUjala
वहीं, शनिवार को दिल्ली से कई कई सीनियर लीडर रैली की तैयारियों का जायजा लेने दून पहुंच चुके हैं। यात्रा के लिए दिनभर चले कई कार्यक्रमों के अलावा वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर भी चलता रहा।

Parivartan Yatra - फोटो : AmarUjala
भाजपा परिवर्तन यात्रा से सत्ता परिवर्तन का संदेश देने के लिए जुट गई है। दिल्ली से पहुंचे उत्तराखंड चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने प्रदेश संगठन के नेताओं और सांसदों से तैयारियों का जायजा लिया।

Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
वरिष्ठ नेता रथ पूजन और शहीदों को नमन करने के बाद दून वेली स्कूल रेस कोर्स निकट बन्नू स्कूल ग्राउंड स्थित रैली स्थल पर भी गए। सुबह 10 बजे से रैली स्थल पर कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
परिवर्तन यात्रा के लिए पहुंचे रथ भाजपा के हाईटेक प्रचार का अहम हिस्सा हैं। वातानुकूलित बस को रथ में परिवर्तित कर कई तरह की सुविधाओं से लैस किया गया है। बस के अंदर ही एक लिफ्ट प्लेटफार्म है।

Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
कहीं भी बस को खड़ा कर फ्लेटफार्म लिफ्ट के माध्यम से छत से बाहर निकल आएगा और नेता उसी को मंच की तरह से इस्तेमाल कर सकता है। बस के अंदर पूरा साउंड सिस्टम है जो छोटी जनसभाओं के लिए पर्याप्त है। आधुनिक रथ के सारथी रामकुमार राणा ने बताया कि वे पिछले तीन साल से कई नेताओं के साथ यात्रा कर चुके हैं।

Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
रथ में दूरभाष से लेकर कान्फ्रेंस तक की सुविधा है। सफर के दौरान आराम करने के लिए सोफा भी लगाए गए हैं और शौचालय भी बस के भीतर ही है।
विज्ञापन

Parivartan Yatra Rath - फोटो : AmarUjala
राणा ने बताया कि पार्टी को जब भी जरूरत होती है उन्हें सारथी बनने के लिए बुला लिया जाता है। उनकी कोशिश रहती है कि सवार नेताओं को बस में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें