परिणीति और अर्जुन की इस फिल्म से अमर हो जाएगा उत्तराखंड का ये घाट
Tue, 28 Nov 2017 06:07 PM IST
विपिन खर्कवाल/राजेश पंगरिया /अमर उजाला,हल्दानी
सार
दोनों स्टार अगले माह पहुंचेंगे फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड
यशराज बैनर्स के तले हो रहा फिल्म का निर्माण
शूटिंग 4 से 31 दिसंबर तक पिथौरागढ़ जिले में होगी
यशराज बैनर तले उत्तराखंड में होने वाली होने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अगले माह पहुंचेंगे। खास बात यह है इस फिल्म के जरिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध घाट सदा के लिए अमर हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन
यशराज बैनर तले अगले माह उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका है। खास बात यह है इस फिल्म के जरिए उत्तराखंड का यह प्रसिद्ध घाट सदा के लिए अमर हो जाएगा।
पंचेश्वर बांध बनने से पिथौरागढ़ का झूलाघाट कसबा भले ही भौतिक रूप से सदा के लिए लुप्त हो जाएगा लेकिन उससे पहले यशराज बैनर तले बननेवाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के जरिये यह अमर भी हो जाएगा।
विज्ञापन
इस फिल्म की शूटिंग चार दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस क्षेत्र में होगी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं नेइसकी अनुमति डीएम से ले ली है। फिल्म की शूटिंग के लिए लाइन प्रोड्यूसर की अगुवाई में एक टीम इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से डटी हुई है। जिला प्रशासन से 28 दिनों के लिए
अनुमति और सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए यशराज फिल्म्स के प्रोड्यूसर ने अर्जी लगाई, जो पास भी हो गई है।फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर के मुख्य सिमलगैर बाजार, मेघना कॉप्लैक्स, चंडाक, केएमवीएन गेस्ट हाउस समेत जिले के कुछ और हिस्सों में होगी।
इसके बाद यूनिट झूलाघाट का रुख करेगी। यहां तीन दिन दो घरों में रहकर शूटिंग की जाएगी।फिल्म की मेन यूनिट चार्टर्ड प्लेन के जरिये नैनीसैनी हवाई अड्डे पर उतरेगी बाकी लोग सड़क मार्ग से अल्मोड़ा और टनकपुर होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी देखते हुए फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर ने स्थानीय दो-तीन परिवारों से यूनिट को ठहराने की बात की है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में भी यूनिट ठहरेगी और शूटिंग भी होगी।
दिल्ली से लड़की लेकर भागेगा कांस्टेबल जानिए पूरी स्टोरी...
Parineeti and Arjun Kapoor
फिल्म की कहानी के मुताबिक दिल्ली की पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक कामकाजी युवती को दिल्ली पुलिस का जवान भगा कर पिथौरागढ़ ले आएगा। इसके बाद दोनों झूलाघाट के रास्ते नेपाल निकल जाएंगे।
‘खोसला का घोसला’, ‘ओये लकी ओये लकी’, ‘डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी’ और ‘शंघाई’ जैसी मशहूर फिल्मों के निर्देशक दिबाकर बनर्जी यशराज बैनर के तले ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म बना रहे हैं, इसमें परिणीति चोपड़ा पिंकी और और संदीप के रोल में अर्जुन कपूर होंगे।
झूला पूल पर होगा क्लाइमेक्स
फिल्म का सबसे खूबसूरत दृश्य इसका अंतिम सीन होगा। कहानी के मुताबिक अभिनेता और अभिनेत्री काली नदी के ऊपर बने पैदल झूला पुल के जरिये नेपाल भागेंगे।
एक छोर पर एसएसबी और दूसरे छोर पर नेपाल प्रहरी की गश्त है। फिल्म के यूनिट डायरेक्टर ने बैतड़ी जिला प्रशासन से कुछ दिन पहले इसके लिए अनुमति मांगी थी जिसे काठमांडू स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूर कर दिया है।
झूलाघाट इस लिहाज से है खास, बांध बनने के साथ खत्म हो जाएगा अस्तित्व
pithoragarh jhulaghat
लगभग एक हजार लोगों की आबादी वाला झूलाघाट कसबे को प्रकृति ने जमकर खूबसूरती बांटी है। इसकी सीमा पड़ोसी मुल्क नेपाल के बैतड़ी जिलेसे लगती है। यह इलाका हर समय नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहता है। यहां रहने वाले लोगों की नेपाल में भी दुकानें हैं।
क्षेत्र में कई बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के बावजूद यशराज बैनर यहां फिल्म की शूटिंग करने का मोह नहीं छोड़ पा रहा है तो इसकी वजह फिल्म कीमांग के हिसाब से काली नदी के तट पर बसे इस कस्बे की बेहतरीन लोकेशन है। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे इस कसबे का अस्तित्व बांध बनने के साथ ही खत्म हो जाएगा।