फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केवि में बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावक कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय (केवि) में बच्चों के एडमिशन करवाने के लिए अभिभावक इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के बच्चों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अबतक नहीं शुरू हो पाई है। एडमिशन करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल अबतक शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में छात्रों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट की अपडेट के मुताबिक कक्षा एक के बच्चों के एडमिशन के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। लेकिन अब तक इस पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अब तक इस पोर्टल का परीक्षण हो रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश लेने वाले कक्षा एक के बच्चों का एडमिशन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होता है। यह पोर्टल कोई नया पोर्टल नहीं है। यह 2019 से चल रहा है। इस बार एडमिशन के लिए पोर्टल अब तक शुरू नहीं हो पाया है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में जल्द ही पोर्टल शुरू होने की उम्मीद है। पोर्टल शुरू न होने की वजह से बच्चों के एडमिशन में देरी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें