यहां अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर करेंगे इलाज
देहरादून, मसूरी, मातली, नेलांग (उत्तरकाशी), श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी), चम्बा (टिहरी), गौचर औली जोशीमठ, माणा, ग्वालदम (चमोली), रानीखेत, अल्मोड़ा, काठगोदाम, लालकुआं, मिर्थी, जाजरदेवल, धनौडा (पिथौरागढ़), चम्पावत, बनबसा।
यहां सेना के डॉक्टर करेंगे इलाज
देहरादून, रुड़की, लैंसडोन, हर्षिल, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, रानीखेत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व धारचूला के मिलिट्री हॉस्पिटल के अलावा फ ील्ड हॉस्पिटल, सेक्शन हॉस्पिटल और जनरल हॉस्पिटल में। इसके अलावा जिला स्तर के ईसीएचएस क्लिनिक में भी ओपीडी सुविधा मिलेगी।
मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अब उनके क्षेत्र में तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के डॉक्टर भी उनका इलाज करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का प्रदेश की जनता की ओर से शुक्रिया अदा करता हूं।
-अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद