फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक साक्षी के पास नहीं व्हीलचेयर खरीदने तक के पैसे, टीम इंडिया का कर चुकीं प्रतिनिधित्व 

Fri, 23 Aug 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पैरालंपिक खिलाड़ी साक्षी चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंडर-22 पैरालंपिक व्हीलचेयर बास्केटबॉल में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं पैरालंपिक साक्षी चौहान अब इंडिया सीनियर टीम से खेलना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साक्षी चौहान के पास इतने पैसे ही नहीं कि वह स्पोर्ट्स व्हीलचेयर खरीद सके। 

विज्ञापन


साक्षी चौहान ने बताया कि अगले महीने चेन्नई में इंडिया सीनियर टीम के ट्रायल होने हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। लेकिन, उनके पास हाई क्वालिटी की स्पोर्ट्स व्हील चेयर नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें ट्रायल में दिक्कत आ सकती है।

उन्होंने बताया कि 12 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में उनका एक पैर खराब हो गया था। उनका बचपन से भारतीय बास्केटबॉल टीम से खेलने का सपना था। विषम परिस्थिति में उन्होंने अपना सपना साकार करने की ठानी है। बताया कि उनके पिता ट्रक चालक हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें