फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: 70 साल के बुजुर्ग ने विमान से लगाई छलांग तो थम गई लोगों की सांसें, सबको हैरान कर बोले- बहुत साहस चाहिए

Mon, 14 Nov 2022 01:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।

सार

नैनीताल निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे 70 साल के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली को देखकर उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब उन्होंने विमान से छलांग लगा दी। उनका ये जज्बा हर किसी के अंदर जोश पैदा करने वाला था।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्नल डॉ गिरजा शंकर मुनगली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोश और जज्बा हो तो उम्र बाधक नहीं बनती। मूल रूप से छावनी परिषद (कैंट) नैनीताल के निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली ने सत्तर वर्ष की उम्र में विमान से पैराजंपिंग कर सभी को हैरत में डाला है।

विज्ञापन


 डॉ. मुनगली वायु सेना के पैराशूट ब्रिगेड महोत्सव तेरा रियूनियन 2022 में सदस्य रहे। उन्होंने रविवार को आगरा में वायु सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एयरवेज पर एक विमान से पैराजंपिंग की। इसमें उनके साथ 35 अन्य लोग भी शामिल थे। वह टीम में सबसे उम्रदराज थे। 

डॉ. मुनगली सेना के साहसिक विभाग के प्रमुख रहे हैं। सेना में कई अहम मिशन में रहे डॉ. मुनगली भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त रॉफ्टिंग अभियान में भी शामिल रहे। सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डाक्टरेट की उपाधि ली। उन्होंने हिमालय में कई ऊंची चोटियों को फतह करने के अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस समय वह एशियाई फुटबाल परिसंघ के टास्क फोर्स के सदस्य हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कूदते वक्त रहता है खतरा
अपने अनुभव बताते हुए कर्नल डॉ. मुनगली ने बताया की प्लेन से कूदने के बाद जमीन पर सुरक्षित लैंड करने तक बहुत खतरा रहता है। जब तक पैराशूट पूरी तरह खुल नहीं जाता तब तक अत्यधिक साहस की जरूरत होती है।  

ये भी पढ़ें...Jawaharlal Nehru: मसूरी को अपना दूसरा घर मानते थे नेहरू, जन्मपत्री बनवाने सहित कई किस्से हैं यहां से जुड़े

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें