फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: देर रात दो समुदायों के बीच मारपीट और पथराव, सीसीटीवी में दिख रहा भाजपा नेता

Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • ज्वालापुर में देर रात दो समुदायों में मारपीट-पथराव, फोर्स तैनात 
  • पीठ बाजार में युवकों की लड़ाई में आमने-सामने आ गए दोनों समुदाय के दर्जनों लोग
विज्ञापन
विवाद के बाद पथराव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर के पीठ बाजार में मंगलवार देर रात दो समुदायों के लोगों के बीच हुए पथराव के बाद बुधवार को तनावपूर्ण शांति बनी रही। पुलिस और पीएसी के साथ अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए रखे।

विज्ञापन


कार में तोड़फोड़ करने पर उद्यमी विनीत धीमान ने मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी के फुटेज लेकर बलवाइयों की पहचान करने का प्रयास किया।  

मंगलवार की रात दो समुदायों के युवकों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान मौके पर दोनों समुदायों के युवकों के समर्थन में भारी भीड़ जुट गई थी।  करीब एक घंटे तक लाठी-डंडे चले और पथराव होता रहा। बुधवार को एक संगठन की ओर से भारत बंद का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता भी दिख रहा पथराव करते

ऐसे में सांप्रदायिक तनाव की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और घटना स्थल पर पुलिस बल एवं पीएसी तैैनात कर दी गई थी। अधिकारी भी पूरी रात पीठ बाजार में ही डेरा डाले रहेे। 

पुलिस द्वारा जो सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए हैं, उनमें क्षेत्र के कई लोग पथराव करते नजर आ रहे हैं। भाजपा के एक नेेता की फोटो भी पत्थर फेंकते दिख रही है। वहीं दूसरे पक्ष के भी कई लोग भी लाठी-डंडे लहराते और पथराव करते नजर आ रहे हैं।

संवेदनशील है पीठ बाजार का क्षेत्र 

ज्वालापुर के पीठ बाजार का क्षेत्र संवेदनशील है। इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह के विवाद के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें