फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30 साल बाद क्वासा गांव में जागे पांडव, तीन दिन तक गूंजे लोक संस्कृति के स्वर

Tue, 03 Nov 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- उपवास रखकर ग्रामीणों ने की गांव की खुशहाली की कामना, पांडवों ने घर-घर जाकर मांगी भिक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालसी। खत बहलाड़ के क्वासा गांव में 30 साल बाद आयोजित तीन दिवसीय पांडव नृत्य पूज कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। धार्मिक आयोजन के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। तीन दिन तक गांव के पंचायती आंगन में दिन-रात पांडव नृत्य की धूम रही। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

खत बहलाड़ के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने बताया कि गांव में करीब 30 साल बाद पांडव नृत्य पूज का आयोजन किया गया। गांव के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति ने उपवास रखकर पंडित, पाबज और माली के साथ ठारी (ठर) की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पांडवों ने घर-घर जाकर भिक्षा मांगी और गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते हुए गांव की परिक्रमा की। गांव की सीमा के बाहर सूत बांधकर गांव की रक्षा की परंपरा निभाई गई। आयोजन के दौरान नृत्य करते हुए कई लोगों पर पांडव अवतरित हुए। पांडवों ने प्रतीकात्मक रूप से रुड़ियां साहूकार से लिया गया कर्ज भी लौटाया और उसे नचाया। अंत में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल और अन्य बालियां अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केशर सिंह नेगी, मिजान सिंह चौहान, पूरण सिंह नेगी, सूपा नेगी, चमन सिंह स्याणा, सिया सिंह, श्याम सिंह, हिमाचल प्रदेश से आए पाबज पंडित मनोज शर्मा, रतन शर्मा, पंडित आशीष जोशी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें