फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती अखाड़े की 80 साल की हथिनी ‘पवनकली’ की मौत, बैंड-बाजों के साथ दी भू समाधि

Tue, 03 Mar 2020 12:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा की 80 वर्षीय हथिनी को था कैंसर
विज्ञापन
हथिनी पवनकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा की हथिनी पवनकली की सोमवार को मौत हो गई। उसे कैंसर था। सोमवार को 4.00 बजे हथिनी पवन कली की हरिद्वार बिल्केश्वर कालोनी स्थित निर्मला छावनी में मौत हो गई। वह करीब 80 साल की थी।

विज्ञापन


आज मंगलवार को हथनी पवनकली को भू-समाधि देने से पूर्व चादर चढ़ाई गई। बैंड-बाजों के साथ भू-समाधि दी गई। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के साधु-संतों का पवन कली से विशेष लगाव था। वह उनके परिवार के सदस्य की तरह थी।

Trending Videos
विज्ञापन

अखाड़े के महंत और महावत की आंखें भर आईं

पवनकली की मौत पर अखाड़े के महंत अमनदीप और उनके अन्य साथी तथा महावत की आंखें भर आईं। अखाड़े के महंत ज्ञान देव सिंह महाराज ने पवन कली के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह हमारे परिवार के सदस्य तरह थी। उसके निधन से अखाड़े में सूनापन आ गया है।

अखाड़े के महंत अमनदीप सिंह पिछले छह महीने से पवन कली की सेवा कर रहे थे। पवन कली हरिद्वार की शोभा थी। हरिद्वार के हर धार्मिक उत्सव और कुंभ के अवसर पर शाही स्नान में पेशवाइयों में सबसे आगे चलती थी। मंगलवार को 12 बजे पवनकली को निर्मला छावनी में भू समाधि दी जाएगी और उसका स्मारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें