फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंचायत अधिकारियों एवं नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी और वित्तीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय प्रबंधन संस्थान और पंचायतीराज विभाग के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में नए साल में पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों और त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को क्षमता विकास के साथ ही तकनीकी और वित्तीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान और पंचायतीराज विभाग के बीच एमओयू हुआ।
पंचायती राज विभाग की निदेशक निधि यादव के मुताबिक पंचायतीराज मंत्रालय की केंद्र पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान के साथ एमओयू किया गया। पंचायतीराज विभाग की ओर से उन्होंने और प्रबंधन संस्थान की ओर से डीन प्रोफेसर कुनाल गांगुली ने इस पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओयू के तहत संस्थान नेतृत्व, प्रबंधन, प्रशासनिक क्षमता में अभिवृद्धि एवं विकास के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों, विभाग के कार्मिकों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण मॉड्यूल में सुशासन, नेतृत्व के सिद्धांत, सहभागी नियोजन एवं संसाधन प्रबंधन, पंचायतीराज संस्थाओं में डिजिटल ई-शासन, पंचायतों में वित्तीय प्रबंधन, समुदाय के साथ संवाद एवं विवाद समाधान आदि की जानकारी दी जाएगी। एमओयू किए जाने के दौरान उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें