फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जुटे दावेदारों को झटका

Tue, 20 May 2014 03:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पंचायत चुनाव से ठीक पहले तैयारियों में जुटे दावेदारों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की 10 सीटों का आरक्षण बदला
आचार संहिता लागू होने से आठ दिन पहले जिला पंचायत सदस्य की चार और ग्राम पंचायत की 10 सीटों का आरक्षण बदल दिया गया है।

कुछ जनप्रतिनिधियों के आरक्षण के खिलाफ कोर्ट पहुंचने पर जिलाधिकारी ने इसमें संशोधन किया है।

आरक्षण को कोर्ट में चुनौती

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आपत्तियों की सुनवाई के बाद इसी वर्ष 13 जनवरी को सीटों का आरक्षण जारी किया गया था।

स्थिति साफ होने के बाद दावेदार चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे। हालांकि, कुछ जनप्रतिनिधियों ने आरक्षण को गलत करार देते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

कोर्ट ने जिलाधिकारी को दो सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ताओं के प्रस्तावों पर निर्णय लेते हुए न्यायालय के साथ ही याचिकाकर्ता को अवगत कराने का आदेश दिया था।

डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में यह हुआ संशोधन

ग्राम पंचायत ---- तब --- अब
भट्टोवाला - अनु. जाति महिला - अनारक्षित
रैनापुरा ग्रांट - अनारक्षित - अनु. जाति महिला
लिस्ट्राबाद - अनारक्षित - अनु. जाति
हरिपुर कला - अनुसूचित जाति - अनारक्षित
गुमानीवाला - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - महिला
भोगपुर - महिला - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
विज्ञापन

विकासनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की स्थिति

ग्राम पंचायत --- तब --- अब
बाडवाला - अनारक्षित - अनु. जनजाति महिला
जीवनगढ़ - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - अनारक्षित
पृथ्वीपुर - अनु. जनजाति महिला - अनारक्षित
कुल्हाल - अनारक्षित - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत - तब - अब
मैरावना - अनु. जाति - अनु. जनजाति
अंबाडी - अनु. जनजाति - अनु. जाति
सेंट्रल होपटाउन द्वितीय - अन्य पिछड़ा वर्ग - अनारक्षित
शंकरपुर - अनारक्षित - अन्य पिछड़ा वर्ग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें