फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1495 के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद

Wed, 18 Jun 2014 08:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के प्रथम चरण के चुनाव में चकराता और विकासनगर के 1495 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बुधवार को मतपेटी में बंद हो चुका है। अब 27 जून को मतगणना के बाद यह साफ होगा कि किसे हार का मुंह देखना पड़ेगा और किसके सिर सजेगा जीत का ताज।
विज्ञापन

 
विकासनगर ब्लॉक में एक लाख दस हजार 557 और चकराता में 49 हजार 299 मतदाताओं में से लगभग अस्सी फीसदी मतदाताओं ने इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनके द्वारा विभिन्न पदों क्षेत्र, ग्राम और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान किया।

शांतिपूर्वक संपंन हुआ चुनाव

मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडे के अनुसार अधिक प्रत्याशियों के मैदान में होने से चुनाव में कुछ जगहों से शिकायतें आयी हैं। मतदाता सूची में नाम न होने और प्रत्याशियों की कुछ शिकायतों को छोड़ दे तो चुनाव शांतिपूर्वक संपंन हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कई बूथों का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बंद रहीं शराब की दुकानें

जीवनगढ़, अंबाडी, खेडापछुवा, हसनपुर, बद्रीपुर, शेरपुर आदि बूथों में मतदान प्रतिशत की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। वही ये भी निर्देश दिए कि जो मतदाता शाम पांच बजे मतदान केंद्र में पहुंचे हैं उन सभी को मतदान करने दिया जाए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि जनपद में मतदान 18, 21 और 24 जून को होना है। जबकि मतगणना 27 जून को होगी।

मतदान की तिथि से मतगणना समाप्त होने तक मतगणना स्थल की आठ किलोमीटर की परिधि में जिले की समस्त देशी, विदेशी शराब की दुकानें, बीयर की फुटकर दुकान एवं अन्य सभी आबकारी अनुज्ञापन जिनमें स्प्रिट या मादक पदार्थ का उपयोग होता हो पूरी तरह से बंद रहेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें