फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सात करोड़ रुपये से बनेगा नगर पालिका का भवन

Fri, 16 May 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब सात करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका हरबर्टपुर के कार्यालय और आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। शासन ने निर्माण कार्य के लिए धन की स्वीकृति दी है। पालिका ने कार्यालय और आवासीय भवन निर्माण के लिए बस अड्डे के पास रेशम विभाग की भूमि को हस्तांतरित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व में हरबर्टपुर नगर पालिका का कार्यालय दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक छोटे से भवन में संचालित किया जा रहा था। भवन में जगह कम होने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

उसके बाद नगर पालिका कार्यालय पांवटा रोड स्थित विश्राम गृह में स्थानांतरित किया गया। लेकिन, यहां भी जगह का अभाव है। खासकर बोर्ड या विभागीय बैठक के आयोजन में समस्या आती है। कार्यालय में कार्य के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पहली बोर्ड बैठक में नए कार्यालय और आवासीय भवन के निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। प्रस्ताव को शासन के पास भेजा गया। शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए सात करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

हालांकि, नगर पालिका के पास कार्यालय और आवासीय भवन निर्माण के लिए जगह नहीं है। हरबर्टपुर बस अड्डे के पास रेशम विभाग की भूमि है। भूमि का किसी कार्य के लिए प्रयोग नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका ने कार्यालय और आवासीय भवन निर्माण के लिए रेशम विभाग की भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।



-

वर्जन



कार्यालय और आवासीय भवन निर्माण के लिए शासन से सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य के लिए रेशम विभाग की भूमि के हस्तांतरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई थी। भूमि हस्तांतरण के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - नीरू देवी, नगर पालिकाध्यक्ष, हरबर्टपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें