फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: यमुनोत्री धाम जाने की राह होगी और सुगम, पालीगाड़-जानकीचट्टी सड़क की जाएगी डबल लेन

Wed, 01 Jan 2025 12:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यमुनोत्री धाम के तहत पालीगाड़-जानकी चट्टी की दूरी करीब 23 किमी है, यह सिंगल लेन है।अब डबल लेन बनने से धाम तक पहुंचना और सुगम होगा।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम जाने की राह और सुगम होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग ने पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक डबल लेन की योजना का संशोधित प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। इस कार्य में सवा चार अरब की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन


नए साल में इस पर कार्य शुरू होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम के तहत पालीगाड़-जानकी चट्टी की दूरी करीब 23 किमी है, यह सिंगल लेन है। पहले इसे डबल लेन करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत पेव्ड शोल्डर के साथ करीब 12 फीट चौड़ा किया जाना था। इस पर करीब चार अरब का बजट रखा गया था, पर 12 फीट सड़क की चौड़ाई की की अनुमति हाई पॉवर कमेटी ने नहीं दी।

ये भी पढ़ें...NEW YEAR:  हिमालय की गोद में नए साल का जश्न, बर्फबारी के बीच पर्यटकों के लिए यादगार बने पल...देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग ने 10 फीट का संशोधित प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इसमें सड़क की चौड़ाई कम होने का प्रस्ताव है। इस योजना पर सवा चार अरब खर्च होंगे। इसके बनने से धाम तक पहुंचना और सुगम होगा। इसी मार्ग पर एनएच की ओजरी के पास करीब चार किमी टनल निर्माण की भी योजना बनाई हुई है।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें