फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब यात्रा पर पहुंचा पाकिस्तान से 43 श्रद्धालुओं का जत्था, लगाए जो बोले सो निहाल के जयकारे

Mon, 12 Aug 2019 11:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान से 43 सिख श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट पहुंचा। सोमवार को यह जत्था हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाएगा।  हिमालय क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है।

विज्ञापन


प्रतिवर्ष पाकिस्तान के सिख तीर्थयात्री भी हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचते हैं। रविवार को पाकिस्तान के 43 सदस्यों का जत्था ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ गोविंदघाट पहुंचा।

विज्ञापन

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से पहुंचे श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार को पैदल ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए निकलेगा।

वे रात्रि विश्राम के लिए यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया पहुंचेंगे। मंगलवार को हेमकुंड सरोवर में पवित्र स्नान कर हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें