फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पकड़ा गया पाकिस्तानी 'जासूस', पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 18 Dec 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले भारत में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस को लेकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने हालांकि इसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही पुलिस ने फिर से उठे उठा लिया। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


हाईकोर्ट की सख्ती पर दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे आबिद को सोमवार शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के न्यायालय से जमानत मिल गई लेकिन, जैसे ही उसे जेल से छोड़ा गया पुलिस ने बाहर निकलते ही दोबारा हिरासत में ले लिया।

इस दौरान शहरभर में शोर मच गया कि पाक नागरिक का अपहरण कर लिया गया है। काफी देर बाद उसके हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई। जेल के बाहर उसके परिजन उसे छोड़ने के लिए विलाप करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जासूसी के आरोप मे पहले हो चुका गिरफ्तार

वर्ष 2010 में पाकिस्तानी जासूस के आरोप में गिरफ्तार किए गए आबिद की रिहाई को लेकर पिछले दिनों हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की थी। इसके बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने आबिद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने आबिद को जमानत दे दी। उसकी रिहाई का परवाना लेकर घरवाले जेल पहुंचे। जैसे ही आबिद को जेल से बाहर लाया गया तभी कुछ लोग उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए।

इस दौरान हल्ला मच गया कि कुछ लोगों ने आबिद का अपहरण कर लिया है। पुलिस अधिकारी हिरासत में लेने की बात छिपाए रही। देर शाम एसपी देहात मिश्रा ने बताया कि आबिद की नागरिकता को लेकर अभी सत्यापन नहीं हो पाया है। पुलिस उसका सत्यापन कर रही है। इसलिए निगरानी बढ़ा गई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें