राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनएस बैडमिंटन एकेडमी हरिपुर की जिया तेवतिया और प्रगति पंवार की जोड़ी ने अंडर-17 वर्ग में सिल्वर जीता। युवा कल्याण विभाग की ओर से उधमसिंह नगर में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था।
Iयज्ञ कर विश्व शांति की कामना कीI
आर्य समाज मंदिर डोभरी में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगाें ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। वक्ताओं ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। वैदिक पुरोहितों ने यज्ञ का महत्व बताया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह तोमर, मुकंदी लाल शर्मा, गंभीर सिंह, कुलदीप सिंह तोमर, अजय आर्य, जयपाल सिंह तोमर, यशपाल सिंह तोमर, अजीत चंदेल मौजूद रहे। दूसरी ओर आर्य समाज मंदिर डाकपत्थर में भी यज्ञ का आयोजन किया गया।