बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है।
वे ‘दृश्यम’ की रिलीज से एक दिन पहले ही इसे देख सकते हैं। आज (गुरुवार को) इसका सिर्फ एक शो मल्टीप्लेक्स में देखा जा सकता है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होगी।
पेड प्रीव्यू के तहत सिनेमा हॉल को अनुमति होती है कि वह फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म दिखा सकते हैं। इसके टिकट का रेट अन्य दिनों जितना ही होता है। फिल्म दृश्यम के लिए भी मल्टीप्लेक्स ने अनुमति ली है।