फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रही ‘पहल’

विज्ञापन
मटियावा गांव में बच्चों को पौधे बांटते पहल सामाजिक संस्था के सदस्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सामाजिक संस्था ‘पहल’ इन दिनों जौनसार बावर में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रही है। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही संस्था दो साल में करीब 3000 पौधे रोप चुकी है। संस्था की ‘सेल्फी विद प्लांट’ मुहिम लोगों के साथ ही छात्रों को खासा पसंद आ रही है। इस मुहिम से अब तक 5500 लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से दो साल पहले पहल नाम से सामाजिक संस्था का गठन किया गया था। ‘पहल’ ने पौधरोपण की शुरुआत मटियावा जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी स्कूल दोहा, जीआईसी डागूरा, सविमं माख्टी पोखरी में 50-50 पौधे रोपकर की थी। इन स्कूलों में रोपे गए ज्यादातर पौधे अब वृक्ष का आकार लेने लगे हैं। इन रोपे गए पौधों में नीम, रीठा, गुलकोन, बांज, बुरांस आदि शामिल हैं। बताया कि संस्था स्वयं के खर्चे पर पौधे वितरण करने के साथ ही ट्री गार्ड लगाने और पौधे लगाने वाले छात्रों का नाम लिखने का काम भी करती है।
संजीव ने बताया कि उनके इस संगठन में वर्तमान में सात सदस्य शामिल हैं, जो गांव-गांव घूमकर ‘सेल्फी विद प्लांट’ मुहिम के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर पौधे वितरित कर रहे हैं। छात्रों को पौधे रोप कर उनके साथ सेल्फी लेने की यह मुहिम खासा पंसद आ रही है। कालसी और चकराता ब्लॉक के कई स्कूलों का भ्रमण कर बीते दो साल में संस्था छात्रों के साथ मिलकर करीब 3000 पौधे रोप चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि संस्था का लक्ष्य है कि जब बच्चा उच्च कक्षा में पहुंचे तब तक उसके द्वारा रोपा गया पौधा भी बड़ा हो जाए और इससे प्रेरित होकर वह दूसरे लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें