-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल में हुए आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मेरा युवा भारत उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजित किए गए।
देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल में पदयात्राएं और साइकिल रैली निकाली गईं। जिला खेल कार्यालय नरेंद्र नगर ने पूर्णानंद स्टेडियम से भद्रकाली, भद्रकाली से पूर्णानंद वापसी तक साइकिल रैली का आयोजन किया। पौड़ी गढ़वाल के कण्डोलिया पार्क में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएएल शाह ने युवाओं को मतदान की शपथ दिलाई। नैनीताल में पदयात्रा का शुभारंभ सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम से हुआ, जो क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी तक निकाली गई।
देहरादून में पदयात्रा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से एयरफोर्स कैंप एवं महंत इंद्रेश मोथरोवाला तक की गई। इसमें 800 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों की ओर से फर्स्ट टाइम यंग वोटर्स को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। दून में पदयात्रा कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय, प्रो. नपिंदर सिंह, डॉ. अमित भट्ट, डॉ. अमन शुक्ला, अवधेश कौशल, डॉ. आदित्य हरबोला, मोहित सिंह, मोनिका आदि मौजूद रहे। नरेंद्र नगर में प्रतियोगी साइकिलिस्ट में से शीर्ष-5 को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पौड़ी के उपनिदेशक शैलेश भट्ट ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें मतदान का अधिकार देता है परंतु यह अधिकार केवल सुविधा नहीं बल्कि एक पवित्र कर्तव्य है। नैनीताल में पदयात्रा का शुभारंभ सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम से हुआ, जो क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी तक निकाली गई। यहां मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे।