फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में राजपुर रोड स्थित केनरा बैंक से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकालते बैंक कर्म? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मियों ने शुक्रवार शाम को पदयात्रा निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को राजपुर रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर बैंककर्मी इकट्ठा हुए। यहां से ऑल इंडिया नेशनलाइज्ड बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के बैनर तले बैंककर्मियों ने गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की गई। फेडरेशन के राज्य सचिव इंद्र सिंह परमार ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सार्वजनिक बैंकों ने अहम भूमिका निभाई है। ये बैंक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में भी मददगार साबित हुए हैं।
विज्ञापन

कहा कि अगर इन बैंकों को निजी हाथों में सौंप दिया गया तो इसका नुकसान आमजन को भुगतना पड़ेगा। बैंकों में मिलने वाली कई सुविधाएं खत्म हो जाएंगी। इस अवसर पर फेडरेशन अध्यक्ष दीपक रावत, उपाध्यक्ष शिखर जोशी, शार्दुल ढौंडियाल, करन सिंह चौहान, एसडी जोशी, एएस भाकुनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें