पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने कुत्तों के झुंड से डेढ़ महीने के बछड़े को बचाया। दो बच्चों जगदीश पंवार और गणेशी ने भी उनका सहयोग किया। प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि गाय और बछड़े को कोई गाड़ी से सड़क किनारे फेंक गया था। इसके बाद कुत्तों के झुंड ने बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े को बचाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस के जवान और जेपी नौटियाल संघ के उत्तम गोसाईं ने जानकारी ली। इसके बाद हंस फाउंडेशन के सहयोग से गाय और बछड़े को गोसेवा आश्रम भेजा गया।