फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पैक्स, सचिव कर्मचारियों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन जुड़े कर्मचारी लंबित मांगों के लिए कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले दिन प्रदेशभर के पैक्स कैडर सचिवों एवं सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी समिति मुख्यालयों पर उपस्थित रहे, लेकिन हड़ताल के कारण समितियों में नियमित कार्य पूर्णतः ठप रहा।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कर्मचारियों ने समिति मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अपनी छह सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। जनपदों में उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया।
हड़ताल के कारण प्रदेशभर में पैक्स समितियों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियां प्रभावित हुई। इसके अतिरिक्त खाद-बीज वितरण, मिलेट मिशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सीएससी सेंटर सहित पैक्स द्वारा संचालित अन्य गतिविधियां भी प्रभावित रही। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप पैन्यूली ने कहा कि मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें