फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून बार एसोसिएशन का 22 को संपन्न होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बार कार्यालय पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव संबंधी प्रक्रिया पर चर्चा के बाद उसे अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में चुनाव के लिए नामांकन के लिए 18 मार्च व मतदान और परिणाम के लिए 22 मार्च की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

बैठक के सबंध में जानकारी देते हुए पछवादून बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए धीर सिंह आजाद, नरेश चौहान, शालिनी सेठी को चुनाव अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा 17 मार्च को वार्षिक लेखा जोखा अथवा बजट पेश किया जाएगा। इसके पश्चात 18 मार्च को बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी क्रम में 19 मार्च को नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच का कार्य होगा। 20 व 21 मार्च को चुनाव प्रचार का समय रहेगा और 22 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह चौधरी, राजेश कुमार वर्मा, अनिल कांडपाल, विवेक गुप्ता, बबीता शर्मा, आशाराम जोशी, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप बर्तवाल, अनिल गुलेरिया, एमएस पंवार, एसके मित्तल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें