फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में अब हो सकेगी ऑक्सीजन की कमी की जांच

Fri, 10 Jan 2020 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दून अस्पताल में अब गंभीर मरीजों में ऑक्सीजन की कमी की जांच भी हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल के आईसीयू में आर्टेरियल ब्लड गैस टेस्ट (एबीजी) मशीन लगाई गई है। यह मशीन मरीज के दिल, किडनी और फेफड़ों की स्थिति भी बता देगी। 

विज्ञापन


दून अस्पताल के एमएस डॉ. केके टम्टा ने बताया कि मशीन को बृहस्पतिवार को आईसीयू में स्थापित कर दिया गया है। मशीन में ब्लड सैंपल लेकर गंभीर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की जांच की जाएगी।

इसके अलावा इस मशीन से जांच करने पर दिल, किडनी और फेफड़ों की स्थिति का भी पता लगाया जाएगा। बताया कि यह मशीन किफायती है। इसका सीधा लाभ आईसीयू में गंभीर मरीजों को मिलेगा और चिकित्सकों को भी इलाज में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें