फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीकेंड पर चकराता में उमड़े पर्यटक, बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचकराता की शांत वादियों का पर्यटकों ने किया दीदार, व्यापारियों के चेहरे खिलेI
विज्ञापन


वीकेंड पर छावनी बाजार समेत आसपास के पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली, नोएडा, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों पहुंचे पर्यटकों ने टाइगर फाल, जाड़ी, लोखंडी, कोटी कनासर, ठाणा डांडा, पुरोड़ी, रामताल गार्डन, माख्टी पोखरी, चौरानी, बैराट खाई आदि स्थलों का दीदार किया। पर्यटकों की आमद से चकराता में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन




पर्यटक अनुपम, रूपाली, जसविंदर सिंह आदि ने बताया कि पर्यटक हर साल बर्फबारी देखने के लिए चकराता आते हैं। इस साल सीजन की पहली बर्फबारी नहीं होने से वह निराश है। लेकिन, फिर भी उन्हें चकराता की शांत वादियों के बीच समय बिताना काफी अच्छा लगता है। शनिवार को छावनी बाजार में गर्म कपड़ों और स्थानीय उत्पादों की खूब हुई बिक्री हुई। पर्यटकों नें छावनी बाजार में गर्म ऊनी टोपी, मफलर आदि खरीदे। वहीं, राजमा, कुलथ, तौर, लोबिया, भंगजीरा, सोयाबीन, उड़द आदि अनाज और मसालोंं की भी खरीदारी भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें