फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आउटसोर्स श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंप रोड स्थित एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले आउटसोर्स श्रमिकों ने इकाई के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पांच महीनों से मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने कंपनी ठेकेदार से मानदेय का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन




सोमवार को प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने कहा कि उन्हें पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पैसा नहीं मिलने से मकान का किराया व घर के राशन तक का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। जब भी ठेकेदार से पैसे मांगे जाते हैं तो वह कंपनी से पैसा नहीं मिलने की बात करके टाल मटोल करता है। उन्होंने मानदेय का बकाया भुगतान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अनीता, रूबी, निशा, नाजिया, अमन, वीरपाल, समीर आदि शामिल रहे। ठेकेदार विनोद ने कहा कि श्रमिकों को फिलहाल रुके हुए मानदेय की आधी राशि का भुगतान शीघ्र किया जा रहा है। दस दिन के भीतर शेष राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें