तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी से शहर में आक्रोश है। विभिन्न संगठनों ने भगत सिंह चौक पर उनके खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन, भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठन, लेखक और अन्य लोगों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को ज्ञापन भेजा और राज्यसभा में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। इस दौरान लेखिका निधि बहुगुणा, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, ज्योति पुडोंरा, राकेश अग्रवाल, जय प्रकाश राणा, धन प्रकाश अग्रवाल, नागेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।