विकासनगर। सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को बाल अधिकारों और सुरक्षा पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति, न्यायिक विभाग और किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए। अध्यक्ष नंदन सिंह (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश), सचिव जतिन मित्तल (न्यायिक मजिस्ट्रेट), पैनल अधिवक्ता लोकेश शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अनंत मेहरा, उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं मौजूद रहे। अतिथियों ने बाल अधिकारों और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन के अधिकार बताए। दुर्व्यवहार या शोषण में अभिभावकों, शिक्षकों, अधिकारियों से सहायता लेने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्या सिस्टर अनुग्रह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद