फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में घर के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में घर के पास खड़ी बाइक दो अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, जमनपुर निवासी अतर सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब 8.30 बजे वह शिव मंदिर वाली गली में अपनी बाइक खड़ी कर सामान लेने दुकान पर गए थे। कुछ मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें