फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने की बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने रिस्पना नदी की बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की मांग की। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि हजारों लोगों को नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को फोन किया गया, लेकिन कोई रेस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भगत सिंह कॉलेनी, पूरण बस्ती, शांति विहार, एमडीडीए कॉलोनी, संजय कॉलोनी सहित जिन-जिन कॉलोनियों में पुश्ते को नुकसान हुआ है, वहां पर जाल में पत्थर लगाकर आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारी की जाए। उन्होंने डीएम से सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता प्रभू लाल बहुगुणा ने कहा कि शांति विहार, वाणी विहार, नालापानी और कंडोली में पानी घुसने से हुए नुकसान के लिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए।



उन्होंने कहा कि नदी-नाले लंबे समय से चोक पड़े हैं, उनकी सफाई नहीं हुई। नगर निगम से कई बार कहा भी गया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण आम जनमानस को नुकसान पहुंचा। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। उधर, सरकार खान पप्पू ने भी डीएम को पत्र भेजकर पुश्तों को ठीक कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें