फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। इंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में बुधवार को डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 50 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सेमिनार का उद्देश्य कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तनाव प्रबंधन और नशा मुक्ति के उपायों पर चर्चा करना था। मुख्य वक्ता डॉ. संकल्प दीक्षित ने आधुनिक जीवनशैली और कार्य के बढ़ते दबाव को मानसिक तनाव का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर तनाव का प्रबंधन न होने पर यह अवसाद और अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। डॉ. दीक्षित ने तनाव कम करने के लिए नियमित व्यायाम, योग, ध्यान और सकारात्मक सोच जैसे उपाय बताए। उन्होंने तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम का समन्वय अभिषेक राणावत ने किया। इस दौरान समन्वयक अभिषेक राणावत, संजीव नारंग, राहुल वातिश, नितिन सिंघल, किशन असवाल, मोहित रावत एवं दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें