फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रक्तदान शिविर का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। ग्राम पंचायत एटनबाग की प्रधान नेहा राहुल वर्मा के माध्यम से गांव में बहुउद्देशीय, स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर व पिंकी रोहिला ने आयोजन के लिए ग्राम पंचायत की प्रधान की सराहना की। उन्होंने कहा उनके प्रयासों से ग्राम विकास के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में एक बार रक्तदान जरूर करने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राहुल वर्मा, बंटी यादव, अभिषेक राघव, शिवा वर्मा, सचिन वर्मा, मीरा देवी, ममता मुल्तानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें