फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उमाकांत अध्यक्ष, सतीश बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडबराल बंधु जन विकास समिति की ओर से आयोजित हुआ महाधिवेशनI
विज्ञापन

मोथरोवाला स्थित एक विवाह स्थल पर डबराल बंधु जन विकास समिति की चतुर्थ त्रैवार्षिक महाधिवेशन का आयोजन हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई। प्रवासी बंधुओं को गांव से जोड़ने एवं अपनी संस्कृति परंपराओं व रिति रिवाजों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी के गठन में उमाकांत डबराल को अध्यक्ष, संत प्रकाश को उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र डबराल को सचिव, प्रकाश डबराल को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही विलास डबराल को संरक्षक, मोहनलाल डबराल, सत्यप्रकाश डबराल, प्रेमलाल डबराल, शशि डबराल को वरिष्ठ सलाहकार मनोनीत किया गया। अजय डबराल, मनोज डबराल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, विनोद डबराल, सुदर्शन डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

Iजरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े I
Iदेहरादून। फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से शिशु निकेतन और नारी निकेतन में सर्दी से बचने के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि बेहतर होगा कि बिना इस्तेमाल किये जाने वाली चीजों को जरूरतमंदों को दे देने से उस सामान की उपयोगिता बढ़ जाती है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें