फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूमि की उर्वरा शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। मल्टीपल एक्शन ग्रुप फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट संस्था के माध्यम से व जिला अल्पसंख्यक कल्याण विकास निगम के सहयोग से ढकरानी में किसानों को जैविक खेती का महत्व समझाया गया।
संस्था की अध्यक्ष कविता चौहान ने मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेती में लगातार हो रहे रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंच रहा है। इन परिस्थितियों के चलते फसलों में नई-नई बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। इस प्रकार की सभी समस्याओं से बचने के लिए सभी लोगों को जैविक खेती की ओर लौटना होगा। फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए नीम खाद, केंचुवा खाद आदि के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जैविक खेती से उपजाई जाने वाली फसलों से मानवीय स्वास्थ्य को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर सानिया, शकील, फराह, जेबा, नसरीन, अंजुम, नाजिया, सरीन बानो, सोनिया परवीन, मुस्कान, नाजरीन, रेशमा रहमानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें