फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तीन करोड़ के कामों में घपले की बू, थर्ड पार्टी जांच के आदेश

Thu, 14 Sep 2023 05:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

डीएफओ टौंस के पत्र के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से लोक निर्माण विभाग पुरोला के अधिशासी अभियंता को जांच सौंपते हुए शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है।  प्रभाग के अंतर्गत कराए गए कामों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं बरतीं गई हैं।
विज्ञापन
जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले के पुरोला टौंस वन प्रभाग का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। बीते दिनों देवदार के 100 से अधिक हरे पेड़ काटे जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब प्रभाग की तीन रेंजों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित तीन करोड़ रुपये से अधिक के 14 कामों की थर्ड पार्टी जांच के आदेश दिए गए हैं।

इस बाबत टौंस वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार की ओर से डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला को पत्र लिखकर संबंधित कामों की थर्ड पार्टी जांच कराने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन प्रभाग की सांद्रा, देवता और सिंगतूर रेंज में 351.11 लाख रुपये के 14 काम वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए हैं।

बड़े स्तर पर अनियमितताएं बरतीं गई

विज्ञापन

चूंकि, यह काम पूरे हो चुके हैं, इसलिए निर्माण कार्यों की विशिष्टता, मापन और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरी हुई है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है। डीएफओ टौंस के पत्र के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से लोक निर्माण विभाग पुरोला के अधिशासी अभियंता को जांच सौंपते हुए शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सूत्रों की मानें तो प्रभाग के अंतर्गत कराए गए कामों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं बरतीं गई हैं। कई काम तो ऐसे हैं, जिनका मौके पर कुछ पता ही नहीं है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी कामाें की जांच कराने की मांग उठ रही थी। इधर, प्रकरण में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएम की घोषणाओं से संबंधित कामों की जांच कराने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 14 कामों की होगी थर्ड पार्टी जांच

सांद्रा रेंज : 26.25 लाख रुपये की लागत से निंगसारी से थापला तक पैदल मार्ग मरम्मत और पुलिया का निर्माण।

24.69 लाख रुपये की लागत से निंगसारी से आसाना तक पैदल मार्ग, पुलिया का निर्माण।

23.69 लाख रुपये की लागत से बामसू से सांद्रा तक पैदल मार्ग, पुलिया का निर्माण।

देवता रेंज : 35.97 लाख रुपये की लागत से लूनागाड़ से लूना तक मोटर मार्ग का निर्माण।

सिंगतून रेंज : 26.72 लाख रुपये की लागत से गुराड़ी से पासा तक पैदल मार्ग, पुलिया का निर्माण।

20.93 लाख रुपये की लागत से मियागाड़ से गुराड़ी घौती खड्ड पर पुलिया का निर्माण।

30.26 लाख रुपये की लागत से खिला खड्ड में पुलिया का निर्माण।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

18.33 लाख रुपये की लागत से सुईपाली खड्ड से तिपरी तोक तक पैदल मार्ग, पुलिया का निर्माण।

19.26 लाख रुपये की लागत से कपली खड्ड में पुलिया निर्माण।

4.98 लाख रुपये की लागत से भद्रासू-नानई में मोटर मार्ग का निर्माण।

24.32 लाख रुपये की लागत से औंस से खेडगी तक पैदल मार्ग और पुलिया निर्माण।

24.58 लाख रुपये की लागत से जीवाणु केदारगंगा में पैदल मार्ग।

55.56 लाख रुपये की लागत से मांजी गांव में पैदल मार्ग।

15.56 लाख रुपये की लागत से भद्रासू-नानई वन मोटर मार्ग।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें