फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच के आदेश, पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Fri, 02 May 2025 10:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शासन को विवि में ईआरपी सॉफ्टवेयर के संचालन में टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच बैठा दी है। निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है, जिसे 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन


शासन को विवि में ईआरपी सॉफ्टवेयर के संचालन में टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसे सचिव उच्च शिक्षा ने बहुत गंभीरता से लिया है और इस मामले की जांच कराने के लिए कमेटी गठित कर दी है।

Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी
विज्ञापन


पांच सदस्यीय जांच कमेटी में राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी, आईटीडीए के वित्त अधिकारी तंजीम अली, आईआईटी रुड़की के निदेशक के नामित प्रोफेसर (सीएसआई विभाग) व निदेशक आईटीडीए के सहयोग के लिए नामित अधिकारी या कर्मचारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने समिति को इस मामले की पूरी गहनता के साथ विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कमेटी से 15 दिनों में जांच पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें