फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रुद्रपुर की भूमि जाखन गांव के आपदा प्रभावितों को देने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रुद्रपुर के ग्रामीणों ने रूद्रपुर की भूमि जाखन गांव के आपदा प्रभावितों को देने का विरोध किया। तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भूमि आपदा प्रभावितों को नहीं दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन जिस जगह पर जाखन के आपदा पीड़ितों को बसाना चाह रहा है, वह जगह ग्रामीणों का खेल मैदान है। वर्ष 2010 में विधायक निधि से इस मैदान का निर्माण किया गया था। कहा कि मैदान के आसपास अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवार निवास करते हैं। कहा कि उनके सार्वजनिक समारोह और शादी समारोह इसी मैदान में होते हैं।
उन्होंने कहा कि भू प्रबंधन समिति ने भी इस जमीन को आवंटित किए जाने पर असहमति जताई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस जमीन के आवंटन का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जबरदस्ती की गई तो इसी जमीन पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके ज्येष्ठ प्रमुख प्रमुख प्रवीन बंसल, ममता, सनीता, मनोज कुमार, प्रेम सिंह, सुरेश चंद, प्रताप सिंह नेगी, इंदर सिंह, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें