फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल में हिंदी का विरोध राजनीतिक स्वार्थ : तथागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/मसूरी।
विज्ञापन

निजी दौरे पर बृहस्पतिवार को मसूरी पहुंचे मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषा के विरोध और मसूरी में बढ़ते निर्माण पर चिंता जताई। इसके पहले उन्होंने माल रोड और कम्पनी गार्डन की खूबसूरती का नजारा लिया।
कम्पनी गार्डन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि मसूरी खूबसूरती के लिए मशहूर है, लेकिन अनियमित निर्माण से यहां की खूबसूरती और हरियाली कम हो रही है। इसके लिए सरकार और संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रदेश की सरकार से वार्ता करने और जागरूकता अभियान में योगदान की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल में हिंदी के विरोध सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। पश्चिम बंगाल के लोग विभिन्न प्रदेशों में काम की तलाश में जाते हैं। ऐसे में हिंदी ना आने से काफी समस्याएं होती हैं। राजनीतिक स्वार्थ के चलते कुछ लोग पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषा को लेकर विरोध कर रहे हैं। यह सोच कतई गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें