फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड स्टेट कैरिज के परमिट देने का विरोध शुरू

Sat, 12 Nov 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते उत्तराखंड समस्त स्टेट बस कैरिज यूनियन के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री लोक परिवहन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में स्टेट कैरिज के 620 परमिट देने का विरोध शुरू हो गया है। समस्त स्टेज कैरिज बस यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि ऐसा किया गया तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस की रैलियों एवं जनसभाओं के लिए वह बसें उपलब्ध नहीं कराएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखंड समस्त स्टेज कैरिज बस यूनियन के सदस्य विजय वर्द्धन डंडरियाल ने कहा कि स्टेज कैरिज सिर्फ दस सीट या इससे ऊपर मानक  के वाहनों को ही मिल सकता है। जबकि विभाग प्रदेश में ऐसे छोटे वाहनों तिपहिया और चौपहिया को परमिट देने जा रहा है। जिनमें अधिकतम सीट आठ हैं।

डंडरियाल का कहना है कि सरकार या विभाग जो बदलाव करना चाह रहा है उसका अधिकार उसके पास नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी चाहिए। ट्रांसपोर्टरों ने परमिट रद्द नहीं होने पर कांग्रेस का चुनाव में बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर बलवीर, हर सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, राम कुमार सैनी, विवेक, संदीप, मनोज कठैत, गणेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें